फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने ग्रामीण जनता की भावनाओं का खयाल रखा था

Tue, 07 Feb 2017 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
harish rawat on twitter - फोटो : TWITTER
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रामलीला मैदान खत्याड़ी में जनसभा की थी। इसमें सीएम ने कहा था कि ग्रामीण जनता की भावनाओं को ध्यान में रखकर ही सरकार ने अल्मोड़ा को नगर निगम बनाने का मामले में फैसला नहीं लिया, क्योंकि वहां के लोग नगर निगम में शामिल होने के पक्षधर नहीं थे। इसके बावजूद भाजपा के लोग इस बारे में जनता के बीच भ्रम फैला रहे हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में विकास के एतिहासिक कार्य हुए। इसलिए उन्होंने लोगों से भाजपा के अनर्गल प्रचार पर ध्यान न देने का आह्वान किया है। उन्होंने प्रशासन से चुनाव में अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने वालों पर नजर बनाए रखने की भी मांग की।

जिला महामंत्री भूपेंद्र भोज ने कहा कि केंद्र सरकार ने बिना तैयारी के नोटबंदी लागू की, जिससे लोगों को कई दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ा। बैठक में राजू कनवाल, देव सिंह चौहान, पंकज वर्मा, शंकर दत्त जोशी, गोपाल खोलिया, हिमांशु मेहता, रोहित रौतेला, प्रदीप बिष्ट, देव सिंह कनवाल, मनोज कनवाल, गोपाल कनवाल, महेश लाल, श्याम लाल, मोहन राम आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें