फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के गृह जिले से चुनावी बिगुल फूंकने की तैयारी

Fri, 10 Jun 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने मुख्यमंत्री हरीश रावत के गृह जनपद अल्मोड़ा में लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन बुलाकर आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकने की तैयारी कर ली है। केंद्र सरकार के दो साल का कार्यकालपूरे होने के उपलक्ष्य पर आयोजित किए जा रहे इस सम्मेलन में लोकसभा क्षेत्र के चारों जिलों से करीब दो हजार कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन


 शनिवार को होने वाले सम्मेलन को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और वरिष्ठ भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा संबोधित करेंगे। सम्मेलन में मोदी सरकार के दो साल के कार्यकाल की उपलब्धियों का बखान करने के साथ ही विधानसभा चुनाव की रणनीति पर भी फोकस रहेगा।

 मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर भाजपा द्वारा हर लोकसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं, लेकिन प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर इन सम्मेलनों का महत्व बढ़ गया है। राज्य में विधानसभा चुनाव नियत समय पर हुए तो भी अब करीब छह माह का ही समय बचा है। उसके बाद आचार संहिता लागू हो जाएगी। इसे देखते हुए भाजपा और कांग्रेस की चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार को भाजपा के लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन कुमाऊं विवि के एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के ऑडिटोरियम में आयोजित हो रहा है।
विज्ञापन


इस सम्मेलन में लोकसभा क्षेत्र के चारों जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों के जिला और मंडल पदाधिकारियों और संयोजकों को बुलाया गया है। पूरे लोकसभा क्षेत्र से करीब डेढ़ से दो हजार पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के हिस्सा लेने की उम्मीद है।

कार्यकर्ता सम्मेलन में मोदी सरकार की दो साल की उपलब्धियों की जानकारी जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया जाएगा, लेकिन पार्टी सूत्रों के मुताबिक सम्मेलन में विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर भी चर्चा होगी और इसके लिए पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश भी देंगे। सम्मेलन में मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, वरिष्ठ भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट, सांसद अजय टम्टा के अलावा लोकसभा क्षेत्र के सभी भाजपा विधायक और पूर्व विधायक आदि भी हिस्सा होंगे।
सोमेश्वर में कांग्रेस और भाजपा की रैलियों की तैयारियां
 सोमेश्वर की विधायक रेखा आर्या के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद सोमेश्वर में दोनों दलों ने राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने और उनमें जोश भरने के लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत 14 जून को सोमेश्वर में रैली करेंगे। वहीं भाजपा में शामिल होने के बाद रेखा आर्या 16 जून को पहली बार सोमेश्वर पहुंच रही हैं। उनके स्वागत में सोमेश्वर में भाजपा भी बड़ी रैली करने जा रही है। इन रैलियों को सफल बनाने के लिए दोनों दलों के कार्यकर्ता इन दिनों क्षेत्र में जुटे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें