फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

Thu, 04 Aug 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
सीएम का पुतला फूंकते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर भाजपा विधायकों का उत्पीड़न और चरित्र हनन का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को चौघानपाटा में मुख्यमंत्री हरीश रावत का पुतला फूंका। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हरीश रावत के इशारे पर भाजपा विधायकों के परिजनों पर झूठे  मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। साथ ही भाजपा विधायकों का उत्पीड़न और चरित्र  हनन किया जा रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री कार्यालय का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायकों के परिजनों पर दर्ज  झूठे मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो पार्टी इसका पुरजोर विरोध
करेगी।  जिलाध्यक्ष ललित लटवाल ने बताया कि भाजपा नौ अगस्त से कांग्रेस विधायकों के क्रियाकलापों को बेनकाब करने के लिए सभी विधानसभाओं  में पर्दाफाश रैली निकालेगी।
विज्ञापन

पुतला फूंकने वालों में पूर्व विधायक कैलाश  शर्मा, दर्शन रावत, रवि रौतेला, तुषारकांत शाह, अजीत सिंह कार्की, कैलाश  गुरुरानी, धर्मेन्द्र बिष्ट, गोविंद पिलख्वाल, कृष्ण सिंह, दिनेश पांडे,  अजय वर्मा, विनीत बिष्ट, श्याम पांडे, मनोज जोशी, ललित मेहता आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें