फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सीएम धामी ने स्वास्थ्य सचिव को किया तलब, कार्रवाई के निर्देश

Thu, 16 Oct 2025 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। चौखुटिया में महिलाओं और लोगों के आंदोलन में भारी संख्या में मौजूदगी से आंदोलन की धार तेज होते जा रही है। आंदोलन उग्र होते देख अब मुख्यमंत्री ने खुद मामले का संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री धामी ने सचिव स्वास्थ्य आर राजेश कुमार को चौखुटिया में जनभावनाओं के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि वर्तमान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चौखुटिया में 30 बेड का अस्पताल संचालित है जहां रोजाना 150 से 200 मरीजों की ओपीडी होती है।
अस्पताल में सात डॉक्टर कार्यरत हैं जिनमें तीन महिला और चार पुरुष चिकित्सक शामिल हैं। साथ ही सप्ताह में तीन दिन विशेषज्ञ चिकित्सकों का दल फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ और बाल रोग विशेषज्ञ जिला अस्पताल अल्मोड़ा और रानीखेत से आकर सेवाएं प्रदान कर रहा है। अस्पताल में एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, डेंटल चेयर और 108 एंबुलेंस जैसी सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

सरकार के सहयोग से चंदन डायग्नोस्टिक रोजाना करीब 70 से 80 निःशुल्क डायग्नोस्टिक जांचें कर रहा है। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार 30 बेड वाले सीएचसी चौखुटिया को 50 बेड वाले उप जिला चिकित्सालय (एसडीएच) में उच्चीकृत करने की घोषणा की गई थी जिसका प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। शासन स्तर पर प्रस्ताव का परीक्षण किया जा रहा है।
एक माह के भीतर शासनादेश जारी किए जाने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि वह जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए चौखुटिया क्षेत्र में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें