फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: डाक विभाग की रजिस्ट्री बंद होने से लोगों की जेब ढीली

Wed, 08 Oct 2025 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। डाक विभाग की ओर से रजिस्ट्री सेवा के बंद होने से अब लोगों को पार्सल, दस्तावेज स्पीड पोस्ट से भेज रहे हैं। एक अक्टूबर से रजिस्ट्री सेवा बंद होने से अब 27 की जगह 47 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। वहीं अब स्पीड पोस्ट के भी दाम बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

इसका सीधा असर उपभोक्ता की जेब पर पड़ रहा है। डाक विभाग ने एक अक्तूबर से रजिस्ट्री सेवा को बंद कर दिया है। अब डाकघरों में केवल स्पीड पोस्ट सेवा पार्सल डाक, दस्तावेज सिर्फ स्पीड पोस्ट से ही भेजे जा रहे हैं। डाक विभाग का कहना है कि रजिस्ट्री की तुलना में स्पीड पोस्ट तेज, सुरक्षित और ट्रैकिंग सुविधा से लैस है, इसलिए ग्राहकों को ज्यादा लाभ मिलेगा।
रजिस्ट्री सेवा बंद किए जाने के निर्णय से आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। 50 ग्राम तक का स्पीड पोस्ट भेजने में पहले लोगों को 15 रुपये खर्च करने पड़ते थे। इसके दाम चार रुपये बढ़कर 19 हो गए हैं।
विज्ञापन

200 ग्राम पहले 25 रुपये खर्च होते थे अब लोगों को 22 रुपये अतिरिक्त यानी 47 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। पहले 200 किमी दूरी और 200 ग्राम तक 35 रुपये देने पड़ रहे हैं।
अब यह बढ़कर 59 रुपये हो गया है। एक हजार किमी दूरी और 500 भार क्षमता का स्पीड पोस्ट भेजने पर पहले 60 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। अब ग्राहकों को 82 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। दो हजार किमी दूरी पर स्पीड पोस्ट भेजने के लिए पहले 90 और 93 रुपये खर्च करने पड़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें