फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू गर्ल्स छात्रावास और शिव मंदिर परिसर में की गई सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में क्लीन कैंपस-ग्रीन कैंपस अभियान जारी है। रविवार को कुलपति प्रो. एनएस भंडारी की अगुवाई में न्यू गर्ल्स छात्रावास और शिवमंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। आसपास फैले प्लास्टिक और कचरे का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. भंडारी ने कहा कि स्वच्छता का हमारे जीवन से गहरा नाता है। स्वच्छ परिवेश से जीवन में सकारात्मकता उत्पन्न होती है, जो निश्चित रूप से जीवन में सफलता प्राप्त करने में सहायक है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण और परिवेश से ही बेहतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त होती है। इसलिए परिसर का स्वच्छ होना जरूरी है।
अभियान के संयोजक डॉ. नवीन भट्ट ने कहा कि क्लीन कैंपस-ग्रीन कैंपस अभियान भविष्य में शिक्षा जगत और समाज के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छता कार्यक्रमों में श्रमदान करना चाहिए।
विज्ञापन

कुलसचिव डॉ. विपिन जोशी ने कहा कि क्लीन कैंपस-ग्रीन कैंपस अभियान निश्चित रूप से समाज और छात्रों के लिए प्रेरणादायी साबित होगा। स्वच्छता अभियान में डॉ. तेजपाल सिंह, डॉ. देवकी सिरौला, विनीत कांडपाल, विजय जोशी, प्रकाश धामी, नंदन सिंह, ललित सिंह, ऋतु राज, सत्या प्रेमी, उर्मिला, कविता खनी, सोनू सिंह, माया आर्या, वैभव, गायत्री, भावना कांडपाल, भावना पांडे, विनिता, तारा सिंह, हिमांशु वर्ती के अलावा एनएसएस स्वयसेवक सेवियों, गरगुंठ भनार के ग्रामीणों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें