फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फड़ व्यवसायियों ने चलाया सफाई अभियान

Sun, 24 Feb 2019 11:50 PM IST
Almora desk बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर के सरयू नदी के तट पर साफ-सफाई करते फड़ व्यवसायी व ईओ राजदेव जायसी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 बागनाथ फड़ व्यवसाय कल्याण समिति ने रविवार को सरयू नदी में सफाई अभियान चलाते हुए घाटों की सफाई की। इस मौके पर समिति के सदस्यों ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। 
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष किशन राम के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही स्वच्छ भारत मिशन का लक्ष्य पूरा किया जा सकता है। नगर पालिका के ईओ राजदेव जायसी व सफाई निरीक्षक राजवीर ने समिति के सदस्यों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि फड़ व्यवसायी सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेते हैं। जो कि लोगों के लिए प्रेरणादायी है। फड़ व्यवसायियों ने सरयू नदी में घाटों की सफाई करते हुए आगामी 28 फरवरी को जागरूकता रैली निकालने का निर्णय लिया। सफाई अभियान में नंदन सिंह परिहार, दीवान सिंह, शंकर राम, देवेंद्र राम, कमला देवी, लीला देवी, शांति देवी, सुरेश राठौर, भीम आर्य, पंकज जोशी, राजन लाल, सोबन, सुरेश आदि थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें