रानीखेत (अल्मोड़ा)। सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल में स्वच्छता पखवाड़ा शुरू हो गया है। इस दौरान अधिकारियों ने सभी कार्मिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि उप कमांडेंट चंद्रजीत ने शपथ दिलाते हुए जवानों और कार्मिकों से स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि वातावरण शुद्ध रहेगा तो स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। अपने क्षेत्र में स्वच्छता के कार्यों पर उन्होंने विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। प्रत्येक सप्ताह दो घंटे स्वच्छता अभियान चलाने पर जोर दिया गया। परिसर के अलावा आसपास के इलाकों में भी स्वच्छता अभियान चलेगा। इस अवसर पर बल के अधिकारी उप कमांडेंट एचसीएस बिष्ट, सतेंद्र कुमार यादव, अधिशासी अभियंता पीसी पांडे, अमर चंद्र, नरेंद्र कुमार, पीके नाथ के अलावा सभी कार्मिक और जवान मौजूद रहे।