फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हरेले के दिन भी विभिन्न मांगों को लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण के बैनर तले स्वास्थ्य कर्मियों का सांकेतिक विरोध जारी रहा। शुक्रवार को अस्पतालों में चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने बांह पर काली पट्टी बांध सांकेतिक प्रदर्शन किया। जल्द से जल्द समस्याओं के निस्तारण की मांग उठाई।
विज्ञापन

चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की लेब सहायक डार्करूम, सहायक ओटी, सहायक ड्रेसर के पदों पर 50 प्रतिशत पदोन्नति देने समेत तमाम मांगों को लेकर लगातार तीसरे दिन भी चतुर्थ श्रेणी स्वास्थ्य कार्मिकों ने बांह पर काली पट्टी बांध विरोध दर्ज किया। वक्ताओं ने कहा कि वह लंबे समय से लगातार मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो वह उग्र आंदोलन करेंगे। इस मौके पर कैलाश पांडे, रमेश मल्ल, संजय कुमार, राजेश कुमार, संदीप कुमार, उपदेश पवार, भगवती देवी, रजनी देवी, गोपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें