सपा और बसपा नेता में मामला बढ़ता देख दोनों के समर्थकों और सुरक्षा कर्मियों ने बी बचाव शुरू कर दिया। दोनों को अलग कर मामले को शांत कराया। हालांकि, दोनों में एक दूसरे के प्रति जबरदस्त गुस्सा देखा गया।
अलीगढ़ शहर के मेडिकल रोड पर 28 जुलाई देर रात सपा और बसपा नेता आमने-सामने आ गए। दोनों में जमकर टकराव और नोकझोंक हुई। सुरक्षा कर्मियों और मौजूद समर्थकों ने दोनों में बीच-बचाव किया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जिले के बसपा नेता सलमान शाहिद के भाई सुहेल ने समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इशहाक पर घर जाते समय मेडिकल रोड पर जामिया उर्दू के सामने टिप्पणी कर दी। इसका सपा नेता ने विरोध किया और जमकर खरी खोटी सुनाई। इतने में ही बसपा नेता सलमान शाहिद मौके पर पहुंच जाए।
सपा नेता ने सलमान से अपने भाई को समझाने की बात कही। इतनी ही बात को लेकर दोनों नेताओं में नोकझोंक शुरू हो गई। मामला गिरेबान तक पहुंच गया। मामला बढ़ता देख दोनों के समर्थकों और सुरक्षा कर्मियों ने बी बचाव शुरू कर दिया। दोनों को अलग कर मामले को शांत कराया। हालांकि, दोनों में एक दूसरे के प्रति जबरदस्त गुस्सा देखा गया।
काफी दिनों बाद सपा नेता से मुलाकात हुई। लड़ाई-झगड़े की कोई बात नहीं। दोनों ने आपस में बात की और चले गए। - सलमान शाहिद, बसपा नेता