फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परथोला मोटर मार्ग निर्माण की धीमी गति पर प्रदर्शन शुरू

विज्ञापन
परथोला मोटर मार्ग के अधूरे कटान को पूरा करने की मांग को लेकर मासी में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। मासी- गैरखेत मोटर मार्ग से परथोला के लिए बन रही छह किलोमीटर पीएमजीएसवाई सड़क निर्माण की धीमी गति के विरोध में संबंधित ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने मासी चौक (लीसा डिपो) के सामने अनिश्चितकालीन प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस दौरान ग्रामीणों ने शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की ।
विज्ञापन

मोटर मार्ग से संबंधित ग्राम पंचायत परथोला, गोगता आदि के ग्रामीणों ने भूमिया मंदिर चौक पर एकत्र होकर नारेबाजी के साथ अनिश्चितकालीन प्रदर्शन शुरू कर दिया है। आंदोलनकारियों ने कहा कि मासी-गैरखेत मोटर मार्ग से परथोला तक बन रही प्रधानमंत्री सड़क के तहत छह किलोमीटर का टेंडर जनवरी 2020 में होने के बाद अभी तक मात्र सवा किलोमीटर मोटर मार्ग कटान के बाद कार्य रोक दिया गया है। अभियंताओं से बार-बार कहने के बाद भी आगे मोटर मार्ग कटान का कार्य नहीं हो रहा है। डीएम को पत्र लिखने के बावजूद कार्य प्रगति न होने पर आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ा। आंदोलनकारियों ने कार्य प्रगति न होने पर आंदोलन तेज करने की बात कही है।
प्रदर्शन के दौरान सीता राम ,राम सिंह, शिवदत्त जुयाल, गोपाल दत्त जुयाल, महेश लाल वर्मा, श्याम सिंह ,पूरन सिंह, आनंद सिंह, धन सिंह, उम्मेदी राम, हरी दत्त ,भावना जुयाल, दयासागर देवतल्ला, कृष्णा राठौर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें