गरुड़ के पथरिया में भू स्खलन से खतरे की जद में आया घर
- फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। बारिश और भूस्खलन से अणां के (लोहारचौरा) और पथरियां में दो मकान खतरे की जद में आ गए हैं। प्रभावित परिवारों ने पड़ोसियों के घरों में शरण ली है।
तहसील क्षेत्र के अणां, लोहारचौरा, पथरिया, गैरलेख, पिंगलों आदि क्षेत्रों में बुधवार रात भीषण बारिश हुई। बारिश से गोपाल नाथ निवासी पथरिया के मकान से लगी दीवार लोहारचौरा निवासी कैलाश पुरी का मकान और बाथरूम की दीवार गिर गई। मकान के खतरे की जद में आने पर प्रभावित परिवारों ने पड़ोसियों के घरों में शरण ले रखी है। भाजपा नेता धनराज दानू और प्रभावित परिवारों ने शासन-प्रशासन से क्षति का जल्द आंकलन करने की मांग की है।