फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदारों ने तल्ला मानिला में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
तल्ला मानिला में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते राजकीय ठेकेदार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
मानिला (अल्मोड़ा)। विकासखंड सल्ट के सभी राजकीय ठेकेदारों ने तल्ला मानिला में बैठक की और शासन की ओर से पहले से पांच गुना अधिक रॉयल्टी वसूलने के शासनादेश के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

ठेकेदारों ने सरकार की ओर से पहले से अनुबंधित रॉयल्टी की राशि को पांच गुना तक बढ़ाने के शासनादेश को तानाशाहीपूर्ण फरमान बताया। कहा कि जल्द यदि इस निर्णय को वापस नहीं लिया गया तो सभी निर्माणाधीन कार्यों को मजबूरन रोकना पड़ेगा।
ठेकेदारों ने रॉयल्टी की राशि को पांच गुना बढ़ाने के निर्णय को अव्यवहारिक बताया। उन्होंने कहा कि यदि जल्द इस तुगलकी फरमान को वापस नहीं लिया गया तो सभी राजकीय ठेकेदार सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन और बैठक में महेंद्र प्रताप सिंह, मनोज मनराल, कुंदन सिंह बिष्ट, रघुवीर सिंह बिष्ट, गोपाल रावत, भास्करानंद, कैलाश तिवारी आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें