फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ चैत्राष्टमी मेले का आगाज

Tue, 20 Mar 2018 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
रंगारंग कार्यक्रमों के साथ चैत्राष्टमी मेले का आगाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रामगंगा के तट पर स्थित अगनेरी मंदिर परिसर मंगलवार को ओ नंदा सुनंदा तू दैण है जाय ..., मां दुर्गा भवानी तेरी जय जय हो ...,  सुगदा डाडियों की घुराट ..., पारै भीडै़ की बसंती छोरी ..., झोड़ा ये पूरा बजांणी धूरा ..., होटों में मुरली .... आदि लोक गीतों से गूंज उठा। मौका था गेवाड़ घाटी के चैत्राष्टमी मेले (आठौं कौतिक) के शुभारंभ मौके का। पांच दिनी आयोजन में मुख्य मेला 24 मार्च को होगा। 

विज्ञापन


मेले के पहले दिन गेवाड़ सांस्कृतिक कला मंच के कलाकारों और जूनियर हाइस्कूल पीपलधार के बच्चों ने प्रस्तुतियां दीं। इससे पहले ब्लॉक प्रमुख बिशन राम, मेला समिति अध्यक्ष दयाल मेहरा, संयोजक डॉ. कुलदीप बिष्ट, मीना कांडपाल आदि ने उद्घाटन किया। आचार्य योगेश जोशी ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की।

संचालन जीवन नेगी, जसीराम, सुरेंद्र मनराल और लीला जोशी ने किया। वहां प्रधान शंकर सिंह कड़ाकोटी, थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा, मेला समिति के एलडी मठपाल, ललिता बिष्ट, दरबान बिष्ट, वीरेंद्र बिष्ट, ललित टढ़ियाल, नृपेंद्र जोशी, मनोहर तिवारी, पूरन सिंह थापा आदि थे।
विज्ञापन


गंगा आरती में भी उमड़ रही भीड़

अगनेरी मंदिर परिसर में चैत्राष्टमी मेले के साथ ही प्रतिदिन सायंकालीन गंगा आरती का आयोजन भी किया जा रहा है। इसमें श्रृद्धालु भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। इस स्थल पर प्रत्येक माह की अंतिम तिथि को भी गंगा आरती की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें