फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य में पूर्व पैरामिलिट्री कल्याण बोर्ड का गठन किया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड पूर्व पैरामिलिट्री कल्याण समिति की बैठक में वक्ताओं ने देहरादून में पूर्व पैरामिलिट्री कल्याण बोर्ड का गठन कर अल्मोड़ा और कोटद्वार में इसकी शाखा खोलने की मांग की। उन्होंने कहा कि पूर्व पैरा मिलिट्री के सदस्यों के लिए चिकित्सा सुविधा का प्रबंध किया जाए
विज्ञापन

उन्होंनेे एक रैंक एक पेंशन लागू करने, पैरा मिलिट्री को विशेष वेतन देने, वीरता तथा सराहनीय सेवा के लिए मेडल प्राप्त सदस्यों को प्रोत्साहन राशि देने की मांग की। उन्होंने कहा कि पैरामिलिट्री को सिविल पेंशन रूल से निकाल कर पृथक पेंशन रुल बनाया जाए। बैठक में तय हुआ कि कुमाऊं मंडल अध्यक्ष मनोहर सिंह नेगी और गढ़वाल मंडल अध्यक्ष बलराम सिंह नेगी के नेतृत्व में शिष्टमंडल 21 अप्रैल को गैरसैण में सभी विधायकों और मंत्रियों से मिलेगा। संचालन रूप सिंह बिष्ट ने किया। बैठक में संरक्षक केबी पांडेय, उपाध्यक्ष तारा दत्त शर्मा, चतुर सिंह, राम सिंह रजवार, त्रिलोक सिंह कड़ाकोटी, रमेश नेगी, हर सिंह नेगी, केदार सिंह नयाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें