बंगलूरू में 23 से 28 अप्रैल तक आयोजित ऑल इंडिया सीनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में चिराग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष एकल में कांस्य पदक जीत लिया है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में चिराग ने इंडियन पेट्रोलियम के अजय जैराम को हराकर सेमीफाइनल में स्थान बनाया, लेकिन सेमीफाइनल में चिराग को केरल के किरण जॉर्ज ने 17-21,21-17 और 21-19 से हरा दिया।
उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष बीएस मनकोटी ने बताया कि चिराग को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। इससे पहले उन्होंने प्री क्वार्टर फाइनल में मध्य प्रदेश के अभिमन्यु सिंह को आसानी से 21-13 और 21-13 से हराया था। इधर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष अलकनंदा अशोक और सचिव पुष्कर जैन समेत बैडमिंटन परिवार ने चिराग के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताई है।