फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सल्ट में जंगल में लगी आग से ओएफसी लाइन जली

विज्ञापन
सल्ट ब्लाक के नैकणा के जगल में लगी आग | - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

 सल्ट ब्लॉक के कालीगांव के जंगल में रविवार रात आग लगने से बीएसएनएल की ओएफसी लाइन जल गई। जिससे सोमवार को सल्ट के सभी सरकारी दफ्तरों में कामकाज ठप रहा। इस दौरान बीएसएनएल के दो टावर भी बंद रहे।

विज्ञापन


मालूम हो रविवार रात से जाललीखानी, कालीगांव, अटरिया समेत दर्जन भर गांवों के जंगलों में लगी आग अभी भी बुझी नहीं है। वन क्षेत्राधिकारी राकेश जोशी ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा अपने खेतों और नाप भूमि में आग लगाने के बाद यह वन क्षेत्रों में भी फैल गई है।

आग बुझाने के वन रक्षकों को भेजा गया है। वहीं एसबीआई पैंसिया में सर्वर खराबी के चलते पांच दिनों से बैंक में कामकाज ठप चल रहा है। जिससे शादी के सीजन में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीएसएनएल के जेपीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त लाइन को सुधार कर सेवा सुचारू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें