फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिराग सेन ने ईरान इंटरनेशनल चेलेंज में जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
चिराग सेन। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। चार से आठ फरवरी तक शिराज ईरान में आयोजित 29वीं फाजा बैडमिंटन इंटरनेशनल चैलेंज 2020 में चिराग ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन के साथ कांस्य पदक जीत लिया। सेमीफाइनल में चिराग को बेल्जियम के मक्सिम मोर्रेल्स से 21-16,18-21 और 21-23 के कड़े संघर्ष के बाद हार का सामना करना पड़ा और उन्हें कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन

इससे पूर्व क्वार्टर फाइनल में चिराग ने आइसलैंड के केरी गुन्नेर्सन को आसानी से 21-8 और 21-14 से पराजित किया। प्री क्वार्टर फाइनल में चिराग ने ईरान के आमिर जब्बरी को भी सीधे सेटों में 21-11 और 21-17 से हराया था।
चिराग के शानदार प्रदर्शन पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक, एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदोरिया, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, अल्मोड़ा बैडमिंटन परिवार के राम अवतार, प्रशांत जोशी, सुरेश कर्नाटक ,गोकुल मेहता, एएनएस रजवार , हेम तिवारी, जगमोहन फर्त्याल, राकेश जैसवाल, डा. संतोष बिष्ट, अनिल नैनवाल आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें