अल्मोड़ा। बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग सेन 27 फरवरी से एक मार्च तक थायका (केन्या) में आयोजित हो रही केन्या इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर गए हैं।
सेमीफाइनल में उन्होंने बेल्जियम के मैक्सिम मोरील को 21-15,21-9 से पराजित कर फाइनल में अपना स्थान बनाया। उन्होंने मैक्सिम मोरील से विगत माह ईरान इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में सेमीफाइनल में हुई नजदीकी हार(21-16,18-21,21-23) का बदला भी ले लिया।
इससे पहले क्वार्टर फाइनल में उन्होंने कैग रिपब्लिक के एडम मेंडरिक को 21-7,17-21,21-12 से पराजित किया। फाइनल में उनका मुकाबला नाइजीरिया के और इस टूर्नामेंट में शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी अनूलुवायो जुवान ओपेमोरी से होगा।
उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने चिराग सेन की उपलब्धि पर बैडमिंटन संघ उत्तराखंड के चीफ पैटर्न डीजीपी ला ऐंड आर्डर अशोक कुमार, अध्यक्ष डाक्टर अलकनंदा अशोक समेत सभी पदाधिकारी और बैडमिंटन परिवार अल्मोड़ा ने खुशी जाहिर की है। संवाद