फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से भागी सगी बहनें, व्यापारियों ने पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। शनिवार शाम को कालिका मंदिर धारानौला से दो सगी बहनें घर से भागकर जसकोट लमगड़ा पहुंच गईं। रात में स्थानीय व्यपारियों ने बालिकाओं को देखा तो उनसे जानकारी ली। पुलिस को सूचना देने के बाद परिजन लड़कियों को लेने जसकोट रवाना हो गए है। जानकारी के अनुसार कालिका मंदिर निवासी एक व्यक्ति की दो बेटियां शनिवार शाम को अचानक घर से भाग गईं। दोनों विश्वनाथ मार्ग से होते हुए जसकोट पहुंच गईं। जहां दोनों लडकियां दुकानदारों से रात के लिए ठिकाना मांग रही थीं। प्रधान पति शंकर मनराल ने बताया कि उन्होंने एनटीडी पुलिस को सूचना देने के बाद लड़कियों को मौके पर ही रोक लिया। इधर लड़कियों के गायब होने पर परिजनों ने भी पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को लड़कियों के जसकोट में होने की बात बताई। परिजन जसकोट रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें