फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रजापति ब्रह्मकुमारी विवि ने द्वाराहाट में निकाली शोभा यात्रा

विज्ञापन
शोभा यात्रा में शामिल ब्रह्मकुमारी मिशन के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थानीय शाखा की ओर से सत्संग आयोजित किया गया। इससे पूर्व नगर में झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें भारी संख्या में महिलाओं ने शिरकत की।
विज्ञापन

कालीखोली रोड स्थित शैलू साह के निवास से मुख्य चौराहे से होते हुए यह शोभायात्रा दूनागिरी माडर्न जूनियर हाईस्कूल पहुंची। जहां सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग का शुभारंभ ब्रह्माकुमारी चंद्रावती द्वारा शिव ध्वजारोहण कर किया गया। उन्होंने राजयोग का महत्व और अनुभव बताए। ब्रह्माकुमारी अनीता ने आत्मा और परमात्मा के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी अनीता, दीपा, नीमा, कंचन, स्थानीय सेवाकेंद्र प्रभारी धन सिंह बिष्ट आदि ने विचार रखे। ब्रह्माकुमारी कंचन ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में महेंद्र सिंह रौतेला, भूपेंद्र कांडपाल, शैलू साह, जया रौतेला, अनीता चौधरी, सीमा देवी, मंजू देवी, रुचि, पुष्पा देवी, ललिता देवी, गुड्डू , हेमंत, महेश, विनीता आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें