अल्मोड़ा में बच्चों की कार्यशाला
- फोटो : अमर उजाला
अल्मोड़ा। नगर से लगी ग्राम पंचायत सरकार की आली स्थित पंचायत भवन में शीतकालीन बालरंग कार्यशाला में बच्चों को रंगकर्म का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यशाला समन्वयक कमल कांडपाल ने प्रतिभागियों को कार्यशाला में होने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 20 दिनों तक चलने वाली इस कार्यशाला में योग, अभिनय, नृत्य, गायन, लोक नृत्य, लोकगायन, चित्रकला, कोरस गायन, साहसिक खेल आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
धीरेंद्र सिंह रावत और दीपक कांडपाल ने बच्चों को विभिन्न खेलों का अभ्यास कराया। दिशा, विहान, कमलदीप, हिमाल सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था के रंगकर्मियों द्वारा बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस मौके पर हिमांशु साह, उमाशंकर मैडी, संतोष, दीपक कांडपाल, राकेश सिंह भंडारी, धीरेंद्र सिंह रावत, अभिषेक शर्मा, हिमानी जोशी, महेंद्र मेहरा, तनुजा दुम्का, आरती आर्या, राधा बंगारी, हर्षिता तिवारी, पंकज परगाई, नेहा परगाई, किरन, गरिमा मौजूद थे।