फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाने की योजना अधर में

Mon, 02 Jan 2017 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
डीनापानी का मैदान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं कराने के लिए मानक के मुताबिक जिले में मैदान नहीं हैं। नगर से 12 किमी दूर डीनापानी स्थित मैदान को राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम के रूप में विकसित करने के लिए खेल विभाग ने पूर्व में शासन को प्रस्ताव भेजा था, लेकिन एक साल का समय बीतने के बाद इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अल्मोड़ा भ्रमण के दौरान केंद्रीय खेल राज्य मंत्री राज्य वर्धन सिंह राठौर ने भी प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया था।  
विज्ञापन


डीनापानी में प्रस्तावित मैदान की लंबाई 130 मीटर और चौड़ाई करीब 70 मीटर है।  इस मैदान के विस्तार की काफी संभावनाएं हैं। यह माना जा रहा है कि डीनापानी मैदान को राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम के रूप में विकसित कर खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं दी जा सकती हैं। यहां राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं हो सकती हैं। इसके लिए खेल विभाग ने शासन को करीब एक साल पहले प्रस्ताव भेजा था।  

जनवरी 2016 में केंद्रीय खेल राज्य मंत्री राज्यवर्धन राठौर डीनापानी मैदान का निरीक्षण भी कर चुके हैं। मैदान को नेशनल स्टेडियम का रूप देने के लिए खेल विभाग प्रदेश सरकार को संस्तुति भेज चुका है। भूमि हस्तांतरण के लिए राजस्व विभाग का प्रस्ताव भी शासन को गया है, लेकिन यह मामला ठंडे बस्ते में है। जिला क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा ने बताया कि डीनापानी मैदान को लेकर शासन द्वारा मांगी गई जानकारी पूर्व में भेजी जा चुकी है। इस संबंध में शासन स्तर से ही कार्रवाई होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें