फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों ने मॉडल प्रस्तुत किए

Sat, 26 Nov 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
प्रदर्शनी के दौरान वंदना प्रस्तुत करतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञान, प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से जीआईसी अल्मोड़ा में दो दिवसीय राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी शुरू हो गई है। प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों ने विभिन्न विषयों में मॉडल प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि बाल वैज्ञानिक विज्ञान के क्षेत्र में नया आविष्कार करें। विज्ञान के क्षेत्र में भी रोजगार के काफी अवसर हैं।
विज्ञापन


संयोजक और प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र पंत ने निर्णायकों से कहा कि छात्र के हर पहलू को देखते हुए उनका चयन करें। जिला समन्वयक प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिता का उद्देश्य विज्ञान के क्षेत्र में छात्र-छात्राओं का चहुंमुखी विकास का मार्ग प्रशस्त्र करना है। दिल्ली विवि के प्रो. संजय पंत ने कहा कि आज के बच्चे भविष्य के वैज्ञानिक हैं।

स्टेट कोआर्डिनेटर मुकेश चंद्र सेमवाल ने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों  में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत होती है। 
अध्यक्षता करते हुए मुख्य शिक्षाधिकारी एके सिंह ने कहा कि प्रतिभागियों को एक दूसरे छात्र-छात्राओं के मॉडलों का अवलोकन करना चाहिए। इससे पूर्व छात्राओं ने स्वागत गीत और वंदना प्रस्तुत किया। इस मौके पर जिला शिक्षाधिकारी (माध्यमिक) एचबी चंद, राजेंद्र सिंह, सुरेश पाठक, उमेश पांडे, प्रदीप तिवारी, सावित्री टम्टा, मदन सिंह मेर, डा.बीसी पांडे, डीबी सिंह, वीके सिंह, डा. प्रभाकर जोशी, दीपक पांडे, नीरज जोशी, कपिल नयाल, ललित वर्मा, माया प्रसाद उप्रेती, दिनेश चंद्र पंत, जगदीश पांडे आदि मौजूद थे। संचालन मदन भंडारी ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें