फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: नंदा-सुनंदा महोत्सव में बाल कलाकारों ने मचाई धूम

Mon, 01 Sep 2025 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। मां नंदा-सुनंदा महोत्सव में सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों की धूम है। शनिवार को दिनभर प्रतियोगिताओं का दौर चला जिनमें बच्चों और महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

शाम को सांस्कृतिक मंच पर बाल कलाकारों ने सुंदर प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। सांस्कृतिक संयोजक विमल सती ने बताया कि महोत्सव में अब तक चित्रकला, मेहंदी, ऐपण और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं हुईं। बताया कि एक सितंबर से अंतर विद्यालयी समूह लोक नृत्य सीनियर वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी।
दोपहर में उत्तराखंडी व्यंजन प्रतियोगिता और महिलाओं की विवाह गीत प्रतियोगिता जबकि रात में नैनीताल से आमंत्रित आरोही ग्रुप लोक नृत्य और गीतों की प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन

सीमा ने रचाई सबसे सुंदर मेहंदी
रानीखेत (अल्मोड़ा)। महिला वर्ग की मेहंदी प्रतियोगिता में सीमा थापा प्रथम, मानसी पपनै द्वितीय और नीमा कोरंगा तृतीय स्थान पर रहीं। छात्रा वर्ग में मानसी प्रथम, चेतना रावत द्वितीय और एकता तृतीय स्थान पर रहीं। छात्रा स्नेहा को विशेष पुरस्कार दिया गया। ऐपण में जयश्री साह प्रथम, सीमा भाकुनी द्वितीय और कमला जोशी ने तृतीय जबकि छात्रा वर्ग में बबीता प्रथम, रंजना साह द्वितीय और सीमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्तिक रावत और सुमित कुमार को विशेष पुरस्कार के लिए चुना गया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में 0-3 आयु वर्ग में मिताली टम्टा प्रथम, क्रियांश द्वितीय और युगराज तृतीय, प्राइमरी वर्ग में प्रतिष्ठा बिष्ट प्रथम, श्रेयांश द्वितीय और देवप्रताप ने तृतीय जबकि जूनियर वर्ग में धैर्य जोशी प्रथम, भूजल अधिकारी द्वितीय और प्रतिष्ठा खुल्बे ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें