फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मोहनरी पहुंचे, रामलीला में की शिरकत

Thu, 06 Oct 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
रामलीला में पहुंचे सीएम हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत देर शाम यहां अपने गांव मोहनरी पहुंच गए हैं। वह व्यक्तिगत कार्य के चलते गांव आए हैं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत उन्हें हेलीकैप्टर से गांव पहुंचना था, लेकिन क्षेत्र में धुंध के चलते हेलीकैप्टर को रामनगर उतारना पड़ा। रामनगर से वह कार से गांव के लिए रवाना हुए। रात्रि साढ़े आठ बजे वह भतरौंजखान पहुंचे।
विज्ञापन


यहां भारी संख्या में लोग उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। मुख्यमंत्री भी लोगों के अभिवादन के लिए कार से उतरे फिर बाजार में प्रत्येक व्यक्ति से मिले। उनकी कुशलक्षेम पूछी। इसके बाद वह अपने गांव मोहनरी के लिए रवाना हुए, गांव पहुंचते ही जब उन्हें पता चला कि निकटवर्ती सिरमोली गांव में रामलीला चल रही है और वहां भी लोग उनका इंतजार कर रहे हैं, तो मुख्यमंत्री रामलीला में भाग लेने सिरमोली चले गए, वहां लोगों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री को अपने बीच देख ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा था। स्वागत करने वालों में वीरेंद्र पत, कैलाश पंत, भैरव दत्त, हंसादत्त, हरीश खुल्बे, रमेश किरौला, चंदन किरौला, प्रताप सिंह, दिवान सिंह सहित तमाम लोग मौजूद थे। मुख्यमंत्री कल सात अक्तूबर की सुबह 10 बजे देहरादून रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें