फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन ने की जागेश्वर धाम में पूजा

Mon, 11 Mar 2019 12:35 AM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/अल्मोड़ा।
विज्ञापन
जागेश्वर धाम में मुख्य न्यायाधीश का स्वागत करते मंदिर समिति के प्रबंधक और पुजारीगण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन रविवार को परिवार सहित जागेश्वर धाम पहुंचे। उन्होंने धाम स्थित महामृत्युंजय, जागनाथ, पुष्टिमाता, केदारनाथ और कुबेर मंदिर में पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश ने पत्नी के साथ ज्योतिर्लिंग जागनाथ मंदिर में करीब 15 मिनट पूजा की और रुद्राभिषेक किया। इससे पहले जागेश्वर पहुंचने पर मंदिर समिति के प्रबंधक भगवान भट्ट, उपाध्यक्ष गोविंद गोपाल, पुजारी हेमंत भट्ट, प्रधान हरिमोहन भट्ट आदि ने उनका स्वागत किया। उन्होंने मुख्य न्यायाधीश को रुद्राक्ष की माला, जागेश्वर धाम से संबधित पत्रिका और अंग वस्त्र भेंट किए। मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन पहली बार जागेश्वर धाम पहुंचे। वह धाम की सुंदरता और देवदार के जंगल के काफी अभिभूत दिखे। इस मौके पर सीजेएम मनमोहन सिंह, सीडीओ अनुज गोयल, एसएपी पीएन मीणा, भनोली के एसडीएम राहुल शाह, राजस्व उपनिरीक्षक तरुन जोशी,भुवन राम आदि भी मौजूद थे। स्वागत करने वालों में आचार्य गिरीश भट्ट, हंसादत्त भट्ट, कौस्तुबानंद भट्ट, हरीश भट्ट, तारु भट्ट, पूरन भट्ट, निर्मल भट्ट, आनंद भट्ट,  महादेव भट्ट भी शामिल थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें