फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री रेखा ने किया पंपिंग पेयजल योजना का शिलान्यास

Mon, 11 Mar 2019 12:28 AM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/अल्मोड़ा।
विज्ञापन
सोमश्वर पंपिंग पेयजल योजना का शिलान्यास करती मंत्री रेखा आर्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश की महिला और बाल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्या ने 6.06 करोड़ रुपये की लागत की सोमेश्वर पंपिंग पेयजल योजना का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इस योजना के बनने से क्षेत्र की नौ ग्राम पंचायतों और 25 तोकों में निवास करने वाली जनता की पेयजल समस्या हल होगी।
विज्ञापन


मंत्री ने कोसी नदी के समीप पंपिंग योजना का पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया। उन्होंने अधिकारियों को योजना का जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र की जनता लाभान्वित हो सके। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने जनहित की कई योजनाएं संचालित की हैं। सरकार सभी क्षेत्र का समान रूप से विकास कर रही है। विकास कार्यों में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। 

इस अवसर पर पेयजल निगम निर्माण शाखा के अधिशासी अभियंता केडी भट्ट, सहायक अभिंयता एके प्रजापति, अरविंद नेगी, अपर सहायक अभियंता वीर चंद्र, ब्लाक प्रमुख दीपक बोरा, ज्येष्ठ उप प्रमुख राजेंद्र कैड़ा, व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बोरा, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष दीवान सिंह राणा, मोहन दोसाद, भुवन जोशी, मंडल अध्यक्ष डा. देवेंद्र जोशी, महामंत्री खड़क सिंह, राजेश जोशी, महेश नयाल, दलीप रौतेला, किशन सिंह, चंदन बोरा, लीला बोरा आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें