एसएसजे परिसर में शतरंज प्रतियोगिता शुरू हो गई है। कमलेश तिवारी, गजेंद्र सिंह, रोशन पंत, संतोष, देवेंद्र धामी, नितिन मेहता, कवीद्र मर्तोलिया, सुनील बुडलाकोटी ने जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
पहले राउंड में कमलेश तिवाड़ी ने कवींद्र मर्तोलिया को, गजेंद्र ने मनोज कुमार को, गौरव पांडे ने नवीन सनवाल को, रोशन वर्मा ने नितिन मेहता को, चंचल मर्तोलिया ने प्रदीप कुमार को, रिसब पंत ने देवेंद्र दशौनी, रोहित कांडपाल ने देवेंद्र धामी, संतोष ने देवेंद्र मेहरा, गौरव सिंह ने सुनील बुडलाकोटी को हराया।
दूसरे राउंड में कमलेश तिवारी ने चंचल मर्तोलिया, गजेंद्र सिंह ने गौरव सिंह, रोशन पंत ने ऋसब पंत को, संतोष ने देवेंद्र दशौनी, देवेंद्र धामी ने नवीन सनवाल, नितिन मेहता ने देवेंद्र मेहरा, कवींद्र मर्तोलिया ने प्रदीप कुमार, सुनील बुडलाकोटी ने मनोज कुमार को पराजित किया। संचालन प्रशिक्षक लियाकत अली खान ने किया। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. दया पंत ने किया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी हेम पांडे, श्याम भट्ट, प्रेम सिंह लटवाल, देवेंद्र धामी आदि उपस्थित थे।