फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान हटाने को लेकर जैंती में भूख हड़ताल शुरू

Tue, 25 Apr 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
शराब के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जैंती से शराब की दुकान को हटाने और क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री रोकने की मांग को लेकर महिलाओं ने जैंती तहसील प्रांगण में भूख हड़ताल शुरू कर दी है। मंगलवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य धना धौनी, नरूली देवी भूख हड़ताल पर बैठीं। धना धौनी ने 72 घंटे के भीतर मांग पूरी नहीं होने पर जान देने की धमकी दी है। आंदोलन के समर्थन में कई महिलाओं ने धरना दिया।
विज्ञापन


धरना स्थल पर हुई सभा में क्षेत्र पंचायत सदस्य धना धौनी ने कहा कि जब तक जैंती से शराब की दुकान नहीं हटाई जाएगी और अवैध शराब की बिक्री नहीं रुकेगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन पर अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आंदोलन के बावजूद जैंती क्षेत्र में अवैध शराब बिक रही है।

उन्होंने 72 घंटे के भीतर मांग पूरी नहीं होने पर जान देने की धमकी दी है। वक्ताओं ने कहा कि जैंती में डिग्री कालेज, आईटीआई, पालीटेक्निक, जीजीआईसी समेत कई शिक्षण संस्थान हैं। जैंती में शराब की दुकान होने और अवैध शराब बिकने से विद्यार्थियों पर बुरा असर पड़ रहा है। भूख हड़ताल के समर्थन में देवुली देवी, कुंती देवी, प्रेमा देवी, देवकी देवी, पुष्पा देवी, नंदी देवी, खिमुली देवी, तुलसी देवी, पार्वती, देवी, पनुली देवी, ललिता देवी, खष्टी देवी, कमला देवी, तुलसी देवी, रेखा शर्मा, आशुतोष पांडे, कुंवर नेगी आदि धरने पर बैठे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें