फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सीएम राहत कोष से 113 लाभार्थियों को बांटे चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। तहसील सभागार में सीएम विवेकाधीन राहत कोष के तहत चेक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य, आर्थिक संकट और स्कूली शिक्षा जैसी जरूरतों के लिए 113 लाभार्थियों को राहत कोष के चेक वितरित किए गए।
विज्ञापन

एसडीएम वैभव कांडपाल ने बताया कि शासन की ओर से जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए यह पहल की जा रही है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि सीएम विवेकाधीन राहत कोष से स्वास्थ्य और शिक्षा आवश्यकताओं के लिए सहायता दी गई है। सरकार का प्रयास कमजोर परिवारों तक समय पर मदद पहुंचाना है। इस मौके पर जिपं अध्यक्ष शोभा आर्या, विधायक पार्वती दास, जिपं सदस्य दीपक खुल्बे, घनश्याम जोशी, गोपाल सिंह किरमोलिया और गोविंद सिंह डसीला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें