वाटर एटीएम का शुभारंभ करते केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा।
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने यहां मालरोड में स्थापित वाटर एटीएम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि वाटर एटीएम से जनता और पर्यटकों को सस्ता शुद्ध जल उपलब्ध हो सकेगा। टम्टा ने कहा कि नवाचार निधि में 13वें वित्त आयोग के अंतर्गत जिला प्रशासन, अर्थ संख्या विभाग ने वाटर एटीएम के लिए जिला योजना में धनराशि उपलब्ध कराई। जिला योजना के अंतर्गत पर्यटन विभाग को स्वीकृत 3.23 लाख रुपये से कक्ष का निर्माण किया गया है, जबकि आरओ प्लांट और वाटर एटीएम के लिए 4.50 लाख रुपये स्वयं सेवी संस्था नेचुरल रिसर्च एसोसिएशन (एनआरए) को उपलब्ध कराई गई। संस्था ने 50 हजार रुपये स्वयं खर्च किए हैं।
पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने जिला मुख्यालय पर इस तरह की सुविधा को अच्छी पहल बताया और कहा कि इस तरह के प्रयोग सफल होने पर अन्य स्थानों पर भी यह सुविधा मुहैया कराने का प्रयास किया जाएगा। एनआरए के समन्वयक मनोज पांडे ने वाटर एटीएम के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर पालिका प्रशासक उपजिलाधिकारी विवेक राय, पालिका के ईओ श्याम सुंदर, अर्थ संख्याधिकारी जीएस कालाकोटी, सांसद ाप्रतिनिधि रमेश बहुगुणा, भाजपा जिला महामंत्री रवि रौतेला, आनंद डंगवाल, विधायक प्रतिनिधि देवाशीष नेगी, विनीत बिष्ट, मनोज जोशी, मनीष बिष्ट, निर्मला जोशी आदि मौजूद थे। संचालन प्रियंका सागर ने किया।