फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपमंडल के बड़े ताड़ीखेत ब्लाक को सीएचसी का इंतजार

विज्ञापन
ताड़ीखेत सीएचसी के भवन में संचालित पीएचसी। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। उपमंडल क्षेत्र के सबसे बड़े ब्लाक के रूप में शुमार ताड़ीखेत में एक भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नहीं है। ताड़ीखेत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का अभी तक सीएचसी में उच्चीकरण नहीं हो सका है। विकास के नाम पर भवन तो खड़ा कर दिया है लेकिन 40 हजार से अधिक की आबादी को अब तक बुनियादी सुविधाएं नहीं मिली हैं।
विज्ञापन

ताड़ीखेत पीएचसी में भवन सीएचसी के नाम पर है। पीएचसी में विशेषज्ञ डाक्टरों का बेहद अभाव है। नजदीक के ग्रामीण तो जैसे तैसे रानीखेत राजकीय अस्पताल पहुंच जाते हैं। लेकिन दूर दराज के ग्रामीणों को यहीं पीएचसी में इलाज करना पड़ता है। यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों का अभाव है। जिस कारण दूर दराज के ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हालांकि बताया जा रहा है कि पीएचसी में अब लॉल पैथोलॉजी की ओर से निशुल्क जांचें कराई जाती हैं। हालांकि प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. डीएस नबियाल से इस संबंध में कोई जानकारी हासिल नहीं हो सकी।
-सीएचसी बना तो ये होंगे फायदे:-
-सीएचसी बनते ही यहां बाल रोग, हड्डी रोग, स्त्री रोग और दंत रोग विशेषज्ञ मिल जाएंगे। इसके अलावा यहां एक्सरे की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। जिससे दूर दराज के ग्रामीणों को काफी राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

-बड़ा क्षेत्र होने के नाते ताड़ीखेत में सीएचसी बेहद जरूरी है। इसका उच्चीकरण होने से दूर दराज के क्षेत्रों को लाभ मिलेगा। एक्सरे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिल सकेगी।-गिरधर खाती, ताड़ीखेत।
-ताड़ीखेत क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होगा तो एक्सरे के लिए लोगों को रानीखेत नहीं जाना पड़ेगा। सीएचसी बनने ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए राहत मिल सकेगी।-अनिल अधिकारी, ताड़ीखेत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें