फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चौकोट महोत्सव शुरू

Mon, 11 Apr 2016 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
चकौट महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 म्यर चौकोट सामाजिक विकास संस्था की ओर से स्याल्दे ब्लाक परिसर में दो दिवसीय चौकोट  महोत्सव का आगाज रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ हुआ। महोत्सव का शुभारंभ जिलाधिकारी सविन बंसल ने  किया। महोत्सव के दौरान बहुउद्देश्यीय शिविर भी आयोजित किया गया। 
   जिलाधिकारी सविन बंसल ने अधिकारियों से शिकायतों का निराकरण समय से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिविर में समाज कल्याण विभाग और मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा जरूरतमंदों को विभिन्न प्रकार के उपकरण प्रदान किए। चौकोट  महोत्सव में पर्वतीय कला केन्द्र अल्मोड़ा, छोलिया नृत्य अल्मोड़ा और कन्या इंटक कालेज स्याल्दे की टीमों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संस्था के अध्यक्ष हृदयेश मेहरा ने अधिकारियों का स्वागत किया। शिविर में समाज कल्याण ग्राम्य विकास, बाल विकास, वन प्रभाग, सैनिक कल्याण,  कृषि, पशुपालन, दुग्ध, स्वास्थ, विद्युत, सहकारिता, आदि विभागों के  स्टाल भी लगे थे। डीएम ने स्टालों का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख आनंदी कत्यूरा, एसएसपी केएन नगन्याल, एसडीएम हेमन्त कुमार वर्मा ,एसडीएम एनएस नबियाल, दौलत सिंह खाती, जेपी जोशी, रंजीत मेहरा, दर्शन जोशी, कुन्दन लाल, पूरन रजवार, गौरीशंकर आर्या, गंगा पंचोली, राधारमण उप्रेती, बीना मेहरा, जगत सिंह, भूपाल सिंह आदि लोग मौजूद थे। संचालन हृदयेश मेहरा और गौरी शंकर ने किया। 
विज्ञापन

इन्सेट-
प्रतिभाखोज परीक्षा में नवीन, रवि और राजन रहे अव्वल
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। चौकोट  सामाजिक विकास संस्था द्वारा आयोजित प्रतिभा खोज परीक्षा के सीनियर  वर्ग में नवीन चन्द्र, चंद्रशेखर, तनुज को क्रमश: प्रथम द्वितीय और तृतीय  तथा जूनियर वर्ग में रवि भट्ट, प्रतिभा विष्ट, हरीश रावत को प्रथम,  द्वितीय तथा तृतीय और सब जूनियर में राजन सिंह, पंकज सिंह, आनंद बल्लभ को  क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा मैराथन दौड़  में बालक वर्ग में चंदन सिंह, भूपेन्द्र सिंह, तारा सिंह तथा बालिका वर्ग  में हेमलता कत्यूरा , नर्मदा, सुनीता को क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय  पुरस्कार  दिया गया। अव्वल रहने वाले प्रतिभागियों को डीएम सविन बंसल ने  पुरस्कार बांटे। 
विज्ञापन

इन्सेट-
स्वतंत्रता सेनानी कांडपाल के नाम से हुआ कन्या इंटर कालेज
भिकियासैण (अल्मोड़ा)। जिलाधिकारी सविन बंसल ने कन्या इंटर कालेज का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बद्रीदत्त कांडपाल राजकीय बालिका इंटर कालेज करने के साथ ही बीज भंडार भवन स्याल्दे, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय भिकियासैंण का लोकार्पण भी किया। उधर देघाट क्षेत्र की एक महिला के साथ छेड़ाखानी करने के मामले को लेकर भी जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की गई।  
भोला रिखाड़ी दीप जोशी
फोटो -
11एएलएम11पी,12पी,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें