फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौखुटिया में सीएम के स्वागत की तैयारी

Tue, 21 Jun 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
चौखुटिया में सीएम के स्वागत की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। मुख्यमंत्री के 23 जून के चौखुटिया कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेस की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। इसको लेकर हुई कांग्रेस की ब्लाक स्तरीय बैठक में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। क्षेत्रीय विधायक मदन बिष्ट ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मोर्चा संभाल लिया है। कार्यक्रम में लोगों को लाने के लिए भारी संख्या में वाहनों की व्यवस्था की जा रही है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री हरीश रावत के 23 जून को सुबह 11 बजे बाखली खेल मैदान में होने वाली जन सभा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस विशेषकर विधायक मदन सिंह बिष्ट खुद जुटे हुए हैं। इसके लिए प्रत्येक पदाधिकारी को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीएम के कार्यक्रम को लेकर ब्लाक सभागार में हुई तैयारी बैठक में कार्यक्रम को लेकर विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई।

बैठक को विधायक श्री बिष्ट, चाय विकास बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष कुबेर सिंह कठायत, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष बालादत्त तिवारी, पूर्व प्रमुख मीना कांडपाल, नंदन संगेला, अमर सिंह रावत, महेश वर्मा, दरबान बिष्ट, रेखा बिष्ट, राजेंद्र शाही आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन


अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख बिशन राम ने और संचालन जीवन नेगी ने किया।  वहां यूथ कांग्रेस के दीपक नेगी, शंकर रावत, हीरासिंह बिष्ट, शंकर बिष्ट, कमला आर्या, भुवन सिंह, ईश्वर कांडपाल, गणेश अटवाल, कैलाश पांडे, नंदन मेहरा, कृष्णा राठौर, देवसिंह, पुष्पा मनराल सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें