फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौहान ने दिए मालगांव मार्ग का सर्वे करने के निर्देश

Tue, 25 Jul 2017 10:36 PM IST
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विस उपाध्यक्ष का स्वागत करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान का माल गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया। चौहान ने कहा कि मालगांव के लिए स्वीकृत सड़क का सर्वे कार्य शीघ्र प्रारंभ करवाया जाएगा। इसके लिए लोनिवि अधिकारियों को उन्होंने निर्देशित किया।
विज्ञापन

चौहान ने ग्राम पंचायत के लिए मुख्य मार्ग निर्माण के लिए दो लाख और सोलर लाइटें लगाने, नाले के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार नई पेयजल लाइन और सिंचाई लिफ्ट योजना का काम शीघ्र शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा को भारी बहुत से विजयी बनाकर राज्य के विकास की जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा सरकार पांच वर्ष के कार्यकाल में जनता से किए वायदों को पूरा करेगी।
क्षेत्र पंचायत सदस्य गणेश सिंह बिष्ट ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारें मालगांव के लिए सड़क नहीं बना पाईं। पर विधानसभा उपाध्यक्ष के प्रयासों से भाजपा सरकार ने सौ दिन के कार्यकाल में सड़क निर्माण की प्रक्रिया को गति दी है। उन्होंने इसके लिए विधानसभा उपाध्यक्ष  चौहान का आभार जताया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, गोविंद बिष्ट, हिमांशु बनौला, ललित मेहता, श्याम सिंह बिष्ट, बसंत सिंह, शंकर अधिकारी, दीपक अधिकारी, रतन सिंह, पान सिंह, रमा जोशी, सुरेश भट्ट, भुवन बिष्ट, किशन सिंह, मदन सिंह, हरीश, विनोद, पार्वती, सरस्वती, लछिमा, सुनीता बिष्ट आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें