फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 अमर शहीद श्री देव सुमन को याद किया

Tue, 25 Jul 2017 10:32 PM IST
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गोष्ठी में मौजूद उपपा पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत अमर शहीद श्री देव सुमन की पुण्य तिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी कार्यालय में श्री देव सुमन का बलिदान दिवस और उत्तराखंड विषय पर हुई गोष्ठी में पार्टी के केेंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि श्री देव सुमन के सपनों का समाज बनाने के लिए उत्तराखंड को अभी लंबे संघर्ष की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुमन एक प्रखर सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता, पत्रकार, मानवाधिकार की रक्षा के लिए संघर्षरत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उन्होंने मात्र 28 वर्ष दो माह दस दिन के जीवन में साहस, न्याय और बलिदान की जो मिसाल बनाई वह आज भी हमें प्रेरणा देती है। टिहरी की राजशाही के जुल्मों के खिलाफ लड़ने पर उन पर देशद्रोह का आरोप लगा कर जेल में डाल दिया था पर उन्होंने बर्बर सत्ता के आगे झुकना नहीं सीखा था। सरकारों की जनविरोधी, विनाश नीति के कारण आज टिहरी में उनका कार्य क्षेत्र जल मग्न हो चुका है। उससे सबक लेकर इस राज्य में अब और पंचेश्वर जैसे बडे बांध बनाने की आवश्यकता नहीं है। 
अध्यक्षता आनंदी वर्मा तथा संचालन पार्टी के वरिष्ठ नेता अनूप तिवारी ने किया। गोष्ठी में जीवन चंद्र, रेखा धस्माना, वंदना कोहली, विमला, ललित चौधरी, अमीनुर्रहमान, वसीम अहमद, अल्का पंत, गोपाल राम, देवी लाल साह, राजू गिरी आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें