रानीखेत स्थित विश्वप्रसिद्ध चौबटिया उद्यान में अर्ली क्वीन प्लम की पौध खरीदने के प्रयास तेजी से चल रहे हैं। यह विदेशी किस्म कैलिफोर्निया की ज़ाइगर कंपनी द्वारा विकसित की गई है और जल्दी पकने और स्वादिष्ट फलों के लिए प्रसिद्ध है। इसके गहरे लाल रंग के फल पकने पर काले हो जाते हैं और इनमें मीठा और हल्का खट्टा स्वाद होता है। गूदा रसदार और नरम होता है। यह किस्म गर्मी के शुरुआती दिनों में तैयार हो जाती है, और भंडारण के लिए उपयुक्त मानी जाती है।
इसे ताजे फल के रूप में और जैम, जेली जैसी चीज़ों में भी इस्तेमाल किया जाता है। यह ठंडी जलवायु में अच्छी तरह बढ़ता है और पेड़ मध्यम ऊंचाई के होते हैं, जिन्हें प्रूनिंग की जरूरत होती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होने के साथ-साथ, यह विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं।
अर्ली क्वीन प्लम की प्रजाति को उद्यान चौबटिया में लाने के प्रयास चल रहे है। अर्ली क्वीन प्लम की बढ़ती लोकप्रियता से किसान नई तकनीकों को अपनाकर बेहतर उत्पादन कर सकते हैं। जल्दी पकने और बाजार में उच्च मांग के कारण किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। - नारायण सिंह राणा, उद्यान समन्वयक, उद्यान चौबटिया-रानीखेत।