फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अराजक तत्वों ने सेवानिवृत्त आईएएस की कार के शीशे तोड़े

Tue, 04 Apr 2023 10:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। सेवानिवृत आईएएस और हिमालय ट्रस्ट के सचिव अनिल बहुगुणा की कार को अराजक तत्वों ने सोमवार की रात को क्षतिग्रस्त कर दिया। अराजक तत्व कार के अंदर से कुछ जरूरी सामान भी चुरा ले गए।
विज्ञापन

हिमालया ट्रस्ट के सचिव और सेवानिवृत आईएएस अनिल बहुगुणा, हिमालया ट्रस्ट और जेएसएस के कार्यक्रम में भाग लेने गरुड़ आए हुए हैं। उनकी निजी कार सोमवार की रात हिमालय ट्रस्ट के पास खड़ी थी। रात में अराजक तत्वों ने कार के शीशे तोड़ने के साथ ही कार के अंदर रखी कुछ सामाग्री और गिफ्ट चुरा लिए। हिमालय ट्रस्ट के कार्यकर्ता प्रदीप गुरुरानी मंगलवार की सुबह जब हिमालय ट्रस्ट पहुंचे तो उन्हें कार के शीशे टूटे मिले।
सूचना पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष बैजनाथ कुंदन सिंह रौतेला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि थाना क्षेत्र बैजनाथ में एक गिरोह कई दिनों से रात में पार्किंग में खड़े वाहनों के शीशे तोड़ने के साथ साथ कार से पेट्राेल और डीजल चुरा रहा है जिससे वाहन स्वामी परेशान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें