फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बदलते मौसम ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

Sat, 18 Oct 2025 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बदलते मौसम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। जिला अस्पताल में 350 ओपीडी रही। मरीजों को चिकित्सक को दिखाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह और शाम को जहां ठंड पड़ रही है वहीं दिन में तेज धूप होने से हल्की गर्मी हो रही है। मौसम में उतार चढ़ाव से मरीज लगातार बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही।
कपड़खान, बिंसर, चितई, शहरफाटक, मोतियापाथर समेत अन्य स्थानों से काफी संख्या में मरीज उपचार को पहुंचे थे। इनमें अधिकतर मरीज बुखार, जुकाम, पेट दर्द के आए थे। भीड़ होने से मरीजों को उपचार के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इधर सीएमओ डॉ. नवीन चंद्र तिवारी ने कहा कि बदलते मौसम में मरीजों को सेहत का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें