फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: एलआर साह रोड पर यातायात व्यवस्था में बदलाव

Mon, 05 Oct 2026 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। स्कूली बच्चों की सुरक्षा और स्कूल टाइमिंग में हुए बदलाव को देखते हुए पुलिस ने एक बड़ा फैसला किया है। नगर की व्यस्त एलआर साह रोड पर यातायात व्यवस्था में आंशिक संशोधन किया गया है। इसके तहत स्कूल खुलने और बंद होने के समय पर फायर स्टेशन से शिखर तिराहे की ओर आने वाले सभी चार पहिया वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी। यातायात को सुचारू रखने के लिए इस दौरान वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।
विज्ञापन

नगर के स्कूलों के समय में हुए बदलाव के बाद सड़कों पर लगने वाले जाम और स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अल्मोड़ा पुलिस ने यातायात प्लान में बदलाव किया है। पुलिस प्रशासन की ओर से जारी नए आदेश के मुताबिक अब एलआर साह रोड पर तय समय सीमा के भीतर चार पहिया वाहनों का संचालन नहीं हो सकेगा। पुलिस के अनुसार इस प्रतिबंधित समयावधि के दौरान यातायात का दबाव कम करने के लिए जरूरत के मुताबिक गाड़ियों को दूसरे वैकल्पिक रास्तों से डाइवर्ट (संचालित) किया जाएगा। राहत की बात यह है कि इस तय समय के अलावा बाकी पूरे दिन एलआर साह रोड पर यातायात व्यवस्था पहले की तरह ही सामान्य रूप से चलती रहेगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने स्थानीय जनता और वाहन चालकों से व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन


यह रहेगा नया ट्रैफिक शेड्यूल:
• सुबह 8:30 बजे से 9:45 बजे तक फायर स्टेशन अल्मोड़ा से शिखर तिराहे की ओर चार पहिया वाहन नहीं जा सकेंगे।
• दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक यही प्रतिबंध पूरी तरह लागू रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें