फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं का आत्मविश्वास लाएगा बदलाव

Sun, 08 Mar 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में महिला अस्पताल में हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने महिलाओं को समाज की मुख्य धुरी बताया। उन्होंने कहा सकारात्मक सामाजिक बदलाव के लिए महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ कदम बढ़ाना होगा। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एड्वा) ने भी जुलूस निकालकर महिला अधिकारों की पैरवी की।
विज्ञापन


महिला अस्पताल में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकत्री प्रीति बिष्ट ने कहा महिलाएं सामर्थ्यवान हैं। संकोच और अन्य कारणों से अधिकांश महिलाएं मुख्यधारा में नहीं आ रही हैं। उनमें आत्मविश्वास जगाने के लिए जागरूकता की जरूरत है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सविता ह्यांकी, महिला अस्पताल की मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. इंदु पुनेठा ने कहा 10 मार्च तक नगर समेत रानीखेत और जिले के चारों सामुदायिक अस्पतालों में विशेषज्ञों द्वारा महिलाओं में ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर समेत अन्य जांचें नि:शुल्क की जाएंगी। संचालन जिला कार्यक्रम प्रबंधक दीपक भट्ट ने किया। सुरजीत कौर, जिला समन्वयक गोकुलानंद जोशी, हिमांगी जोशी आदि मौजूद थे।

एड्वा ने गांधी पार्क में महिला अधिकारों के समर्थन में नारेबाजी की। इसके बाद कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। समिति ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज कर महिला उत्पीड़न, यौन हिंसा पर रोक लगाने संसद और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण लागू करने, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और भोजन माताओं को पूर्णकालिक नियुक्ति देने की मांग उठाई। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव सुनीता पांडे, जिलाध्यक्ष राधा नेगी, नलिनी पंत, ऋतु तिवारी, विभू कृष्णा आदि ने विचार रखे। दर्पण समिति के सदस्यों ने भी महिला जागरूकता से संदर्भित गीत गाए।
विज्ञापन


लोक प्रबंध विकास संस्था के तत्वावधान में बसौली में महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने बसौली बाजार में जुलूस निकाला। गोविंदी देवी, लीला देवी, कमला देवी, ज्योति पांडे, बचुली देवी, अनीता, चंद्रा बिष्ट, हंसा पंत,  रेखा नगरकोटी, नंदी भोज, लछीमा देवी, ईश्वर जोशी, चंदन बिष्ट, राजेंद्र भोज आदि शामिल थे। इधर सरकार की आली और दुगालखोला ग्राम पंचायतों में भी कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें