फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मासिस्टों का कल से आंदोलन

Sun, 08 Mar 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
फार्मेसिस्टों के पदों का सृजन करने समेत अन्य लंबित मांगें पूरी नहीं होने से डिप्लोमा फार्मेसिस्टों में रोष है। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन जिला शाखा ने प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर दस मार्च से चरणबद्ध आंदोलन करने का ऐलान किया है। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं हुई तो वे एक जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन


एसोसिएशन के जिला मंत्री डीके जोशी ने बताया कि पूर्व में हुई उच्च स्तरीय बैठक में लिए गए निर्णय  के डेढ़ साल बाद भी फार्मेसिस्टों की मांगें पूरी नहीं की गई। उन्होंने बताया कि उपकेंद्रों से अन्य चिकित्सालय में स्थानांतरण, संवर्ग का पुनर्गठन, दुर्गम और अतिदुर्गम भत्ते के बदले प्रोत्साहन भत्ता देने, परिवार कल्याण क्षतिपूर्ति भत्ता, आवासीय सुविधा देने, पोस्टमार्टम भत्ता में वृद्धि किए जाने आदि मांगें लंबित पड़ी हैं। मांगें पूरी नहीं होने से नाराज फार्मेसिस्टों ने अब दस मार्च से चरणबद्ध ढंग से आंदोलन करने का ऐलान किया है।

उन्होंने बताया कि दस से 14 मार्च तक सभी पदाधिकारी, 16 से 21 मार्च तक प्रांतीय और मंडलीय पदाधिकारी स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेजेंगे। 26 मार्च को जिला स्तर पर और छह अप्रैल को संगठन के सभी सदस्य देहरादून में रैली निकालेंगे। 15 से 18 अप्रैल तक काला फीता बांधकर विरोध और 20 से 27 अप्रैल तक महानिदेशालय के समक्ष धरना दिया जाएगा। 28 अप्रैल को सामूहिक अवकाश लेकर महानिदेशालय में धरने पर बैठेंगे। चार से 11 मई तक महानिदेशालय में क्रमिक अनशन, 12 से 14 मई तक महानिदेशालय के प्रांगण में 72 घंटे का क्रमिक अनशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें