फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंचे: भट्ट

Wed, 15 Mar 2023 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
सल्ट में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का फूल-मालाओं से स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : सल्ट में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का फूल-मालाओं से स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
मानिला (अल्मोड़ा)। बूथ सशक्तीकरण अभियान को सफल बनाने के लिए सल्ट पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। गीता भवन में हुए कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कार्यकर्ताओं से दी गई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने हर बूथ पर नए कार्यकर्ताओं को जोड़ते हुए संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। संचालन रानीखेत जिला महामंत्री पूरन रजवार ने किया। वहां जिला प्रभारी आशीष गुप्ता, सह प्रभारी शिव सिंह बिष्ट, रानीखेत भाजपा जिला अध्यक्ष लीला बिष्ट, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट, कुंदन लाल, गुड्डी देवी, भगवत बोरा, गोविंद सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें