फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौन घंटा जाम में फंसने से लोग पसीने-पसीने

Wed, 26 Apr 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
रानीखेत में लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जाम लगने से पर्यटन नगरी के लोग परेशान हैं। बुधवार की सुबह नगर में गांधी चौक से लेकर केमू स्टेशन तक पौन घंटे तक लंबा जाम लग गया, जिसके चलते लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में बमुश्किल जाम खुला। पर्यटन सीजन शुरू हो गया है, लेकिन यातायात व्यवस्था सुधर नहीं पा रही है।
विज्ञापन


जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को सुबह 11 से पौने 12 बजे के बीच यहां गांधी चौक से केमू स्टेशन के बीच लंबा जाम लग गया। इस बीच स्कूल से बच्चों को लेकर लौट रहे दोपहिया वाहन, केमू की बसें, मालवाहक ट्रक और पर्यटकों के वाहन तक फंसने से बच्चे, चालक और यात्री पसीने-पसीने हो गए। हालांकि यातायात पुलिस जाम हटाने के प्रयासों में लगी रही, लेकिन वाहनों के पास होने की जगह नहीं थी। सड़क संकरी होने के कारण खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इधर सीपीयू इंचार्ज रमेश भट्ट का कहना है कि नरसिंह मैदान बाइपास सड़क पर डामर हो रहा था, जिसके चलते वाहनों का दबाव मुख्य सड़क पर आ गया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें