कुमाऊं के अंतिम राजा आनंद सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते राज पुरोहित नागेश चंद्र पंत, मेयर
अल्मोड़ा। कुमाऊं के अंतिम राजा चंद शासक आनंद सिंह देव की 139वीं जयंती सोमवार को जगदंबा दरबार ड्योड़ीपोखर में मनाई गई। राज पुरोहित नागेश चंद्र पंत ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
राज पुरोहित ने कहा कि राजा आनंद सिंह समाज सेवी, सर्वधर्म प्रेमी, मां जगदंबा के उपासक थे। वह 1921-23 तक कुमाऊं के एमएलसी रहे। उन्होंने कुमाऊं रेजीमेंट (सेना) की स्थापना की। किसानों की आर्थिक उन्नति के लिए भी उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किए।
कार्यक्रम में चंद वंशज सोमेश्वर राज चंद्र सिंह, मेयर अजय वर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, आनंद सिंह बगड़वाल, कैलाश गुरुरानी, मनोज जोशी, दिनेश पांडे, हेमलता वर्मा, हरीश पंत, दिनेश पंत, आदित्य पंत, देवेश पंत, चंद्रेश पंत, कार्तिकेय पंत, विजया पंत, हेमा पंत, रक्षिता पंत, विवान पंत, ज्योत्सना पंत ने राजा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।