फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सीडीओ रोजाना 10 से 12 बजे तक नगर निगम में करेंगे कार्य

Thu, 04 Dec 2025 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मांगों को लेकर पार्षदों ने तीसरे दिन भी नगर निगम परिसर में धरना दिया। बृहस्पतिवार को नगर निगम के मेयर अजय वर्मा ने पार्षदों को मांगों पर लिखित आश्वासन सौंपा।
विज्ञापन


पहली मांग नगर आयुक्त की नियुक्ति को लेकर थी। जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार सीडीओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे रोजाना 10 से 12 बजे तक नगर निगम में मौजूद रहें। साथ ही एक माह के भीतर नगर आयुक्त की नियमित नियुक्ति पूरी की जाएगी। दूसरी मांग बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई से जुड़ी थी। बताया गया कि नगर निगम ने एक दिसंबर को बंदर पकड़ने से संबंधित कोटेशन जारी कर दिया है। इस माह के अंत तक बंदर पकड़ने का काम शुरू करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद पार्षदों ने अपना धरना स्थगित कर दिया है। पार्षदों का कहना है कि यदि मांगे समय सीमा में पूरी नहीं होती हैं तो इस बार जनता को साथ लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। वहां पार्षद प्रदीप आर्य, कुलदीप मेर, वैभव पांडे, चंचल दुर्गापाल, मधु बिष्ट, गुंजन सिंह चम्याल, दीपक कुमार, हेम तिवारी, जानकी पांडे, अनूप भारती, नवीन आर्य, राधा मटियानी, तुलसी देवी, मुकेश कुमार डैनी, भूपेंद्र जोशी, रीना टम्टा, इंतिक्वाब आलम कुरैशी, गीता बिष्ट, कमला किरौला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें