फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दो एसवीओ से सीडीओ ने मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अल्मोड़ा। जिला स्तरीय खुरपका मुंहपका टीकाकरण अभियान के सातवें चरण की सोमवार को जिला स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने बैठक में दो वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताई।
उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को दोनों अनुपस्थित चिकित्साधिकारियों का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। उन्होंने 11 विकासखंडों में चल रहे खुरपका मुंहपका टीकाकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा की। सभी ब्लॉकों को टीकाकरण कार्य 17 नवंबर तक शत प्रतिशत तक पूरा कर भारत पशुधन एप पर इंट्री करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवीओ डॉ. योगेश अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश का लक्ष्य वर्ष 2030 तक खुरपका मुंहपका मुक्त होना है। जिले में बड़े पशु में लक्ष्य 170000 के सापेक्ष 62 प्रतिशत और छोटे पशु लक्ष्य 150000 के सापेक्ष 70 प्रतिशत पूरा हुआ है। बैठक में उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ओपी आर्या, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पैनी आर्या, जिला पंचायत राज अधिकारी आरएस गुंज्याल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें