फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिवृष्टि से खतरे की जद में आया मकान

Tue, 19 Jul 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
खतरे में आया मकान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अतिवृष्टि से कई स्थानों पर नुकसान हुआ है। नगर के तल्ला जोशीखोला में अतिवृष्टि से एक घर के आंगन की दीवार ध्वस्त हो गई है। इससे मकान खतरे की जद में आ गया है। इधर एलआर साह रोड में टैनीमल की बिल्डिंग के समीप सड़क धंसने से बरसात का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है।
विज्ञापन


लगातार हुई बारिश के कारण नगर के तल्ला जोशीखोला में एनडी जोशी के मकान के आंगन की दीवार ध्वस्त हो गई है। इससे मकान को खतरा बना हुआ है। एनडी जोशी ने बताया कि घर के आंगन की दीवार ध्वस्त होने से करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि घर से समीप बहने वाले बरसाती नाले की निकासी नहीं होने के कारण पानी घर की तरफ आ रहा है। इधर आनंद सिंह बिष्ट ने बताया कि एलआर साह रोड टैनीमल बिल्डिंग के पास उनका आवासीय भवन है। सड़क धंसने से बारिश का पानी और गंदगी घरों में घुस गई है। इस कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें