फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत कार्य में लापरवाही का मामला सीएम तक पहुंचा, जांच के आदेश

Sun, 10 Dec 2017 09:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा में शुक्रवार को हुई दो जीप दुर्घटनाओं के बाद राहत कार्यों में लापरवाही का मामला सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के पास तक पहुंच गया है। सीएम ने लापरवाही बरतने के मामले में डीएम से गहनता से जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। डीएम ने बताया कि मामले में सीडीओ की अध्यक्षता में जांच समिति गठित कर दी गई है।
विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार को अल्मोड़ा में पांडेखोला और कालीधार के पास दो जीप दुर्घटनाएं हुई, जिसमें चार शिक्षक-शिक्षिकाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई थी। दुर्घटना के बाद राहत कार्यों में लापरवाही की शिकायतें मिली थी, जिसे लेकर मृतकों के परिजनों और अन्य लोगों में काफी रोष देखा गया। यह मामला सीएम तक पहुंच गया है। डीएम ईवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया है कि सीएम ने पोस्टमार्टम में विलंब और अन्य राहत कार्यों में लापरवाही किस स्तर पर बरती गई, इस बारे में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। डीएम ने बताया कि जांच के लिए उन्होंने सीडीओ और एसडीएम की समिति बनाई है जो तीन दिन के भीतर रिपोर्ट सौंप देगी। 

वाहनों की नियमित चेकिंग के निर्देश 
डीएम ईवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि हाल की दुर्घटनाओं को देखते हुए परिवहन विभाग को चेकिंग अभियान तेज करने को कहा गया है। क्षमता से अधिक यात्री बैठाने, तेज गति से वाहन चलाने और वाहनों की खराब फिटनेस आदि के बारे में नियमित जांच करने को कहा गया है। बता दें कि प्रारंभिक जांच में यह माना जा रहा है दोनों जीप दुर्घटनाएं तेज रफ्तार, वाहनों की खराब फिटनेस के साथ ही सड़क की हालत ठीक नहीं होने के कारण हुईं। इधर, डीएम ने केबल बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों को दुरुस्त करने के लिए संबंधित एजेंसियों को भी निर्देश जारी किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें